NRI के लिए हजार रूपए की मांग पड़ी इतनी महंगी कि कृपाण से…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: जगराओं के गांव चीमा से एक ऐसा मामला सामने आया है जहां पर महज हजार रूपए के लिए एक महिला ने एक…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: जगराओं के गांव चीमा से एक ऐसा मामला सामने आया है जहां पर महज हजार रूपए के लिए एक महिला ने एक NRI को मौत के घाट उतार दिया। जानकारी अनुसार इटली से आए 50 साल के अवतार सिंह ने आंगनवाड़ी वर्कर से अपने एक हजार रूपए वापस देने की मांग की पर वो उसके साथ इस बात को झगड़ा करने लगती थी इस बार भी उसने अपने पैंसे वापिस मांगे तो महिला ने अपने बेटे और पति के साथ मिलकर अवतार सिंह को मौत के घाट उतार दिया।

murder

मिली जानकारी के अनुसार अवतार सिंह जब भी महिला से पैसे मांगता था तो उनके बीच बहस हो जाती थी और इस बार भी उनके बीच बहस हुई जिसके बाद महिला ने अपने पति के कृपाण से NRI के पेट और गर्दन पर वार कर दिया जिस कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। फिलहाल मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी महिला और उसके बेटे को गिरफ्तार कर लिया है जबकि महिला का पति फरार बताया जा रहा है। जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *