आठ साल की मासूम के दिमाग में मिले 100 से ज्यादा कीड़े के अंडे, वजह जानकर चौंक जाएंगे आप

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: गुरुग्राम में एक बच्ची के दिमाग में 100 से ज्यादा कीड़े के अंडे मिलने का मामला सामने आया है, जिसने बच्ची…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: गुरुग्राम में एक बच्ची के दिमाग में 100 से ज्यादा कीड़े के अंडे मिलने का मामला सामने आया है, जिसने बच्ची के परिवारों वाले के साथ डॉक्टरों को भी चौंका के रखा दिया है। कीड़े बनने की वजह जानने के बाद आप भी चौंके बगैर नही रह पाएंगे। गुरुग्राम फोर्टिस अस्पताल के डॉक्टर डॉ. प्रवीण गुप्ता ने बताया कि बच्ची के दिमाग में कीड़े के अंडे कच्ची सब्जी खाने से पैदा हुए है। डॉक्टर के अनुसार जिस समय बच्ची को अस्पताल लाया गया, उस समय वो होश में नहीं थी। सिटी स्कैन में दिमाग में सफेद धब्बे नजर आए। ये धब्बे कुछ और नहीं बल्कि फीतकृमि के अंडे थे। BRAINये अंडे ऐसी कच्ची सब्जी या स्लाद खाने बने है, जो सब्जी जमीन के नीचे उगती है और उन्हें बिना पकाए या फिर ठीक से धोए बिना ही खाया गया हो। रॉकलैंड अस्पताल गुरुग्राम के न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. दीपक अग्रवाल की माने तो स्लाद खाना भी इसका एक बड़ा कारण हो सकता है, लेकिन यदि खाने की इन चीजों को अच्छे से पानी से साफ कर लिया जाए तो इस मुसीबत को टाला भी जा सकता है। खाने से पहले अच्छे से हाथ साफ करना और सब्जी बनाने से पहले उसे अच्छे से पानी से धोने के बारे में हर कोई जानता है, लेकिन उसके बाद भी इस ओर ध्यान नहीं दिया जाता, जो बीमारी का एक बड़ा कारण बन जाता है। इसलिए ही कहा जाता है कि जागरूकता में ही बचाव है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *