ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: डिटेक्टिव स्टाफ की टीम ने कटवाल रोड अलेवा से एक कुख्यात बदमाश समेत तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। जींद के साथ लगते कैथल जिले में अपराध को बढ़ावा देने के आरोपी अलेवा निवासी हैप्पी उर्फ काशी को पुलिस ने उनके दो साथियों मोनू और राजू के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए बदमाशों के पास से पुलिस ने 5 देसी पिस्तौल और 7 जिंदा कारतूस भी बरामद किए है। हैप्पी के खिलाफ जींद और कैथल में 8 मामले दर्ज है, जबकि राजू के खिलाफ अलेवा में दो और मोनू के खिलाफ भी अलेवा में एक मामला दर्ज है।
डीएसपी हेडक्वार्टर रामभज ने बताया कि इंस्पेक्टर रविंद्र कुमार को सूचना मिली की तीन युवक कटवाल रोड़ पर अवैध हथियार के साथ संदिग्ध हालात में घूम रहे है। सूचना मिलते ही डिटेक्टिव स्टाफ की टीम ने मौके पर पहुंचकर संदिग्ध हालात में घूम रहे तीनों युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ करते हुए उनकी तलाशी ली तो पुलिस को उनके पास से हथियार बरामद हुए। सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपियों ने अपने गुनाह कबूल कर लिए। पुलिस ने तीनों के खिलाफ मामला दर्जकर उन्हें गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस को उम्मीद है कि आरोपियों से पूछताछ के दौरान कई अन्य वारदात को भी खुलासा हो सकता है।
चाचा ने जमीन पर किया कब्जा तो उठा लिए हथियार और बन गया कुख्यात बदमाश
ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: डिटेक्टिव स्टाफ की टीम ने कटवाल रोड अलेवा से एक कुख्यात बदमाश समेत तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। जींद के…
