मोरनी गैंग रेप मामला: पीड़िता ने चंडीगढ़ में लगाई याचिका तो हाईकोर्ट ने स्वयं लिया संज्ञान

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पंचकूला के मोरनी में हुए कथित गैंगरेप मामले में रोजाना नया मोड़ आ रहा है। अब जहां पीड़िता ने अपनी ओर…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पंचकूला के मोरनी में हुए कथित गैंगरेप मामले में रोजाना नया मोड़ आ रहा है। अब जहां पीड़िता ने अपनी ओर से चंडीगढ़ जिला कोर्ट में याचिका दायर की है। gang-1वहीं, पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने इस मामले में स्वयं संज्ञान लेकर मामले की रिपोर्ट तलब की है। पीड़िता ने चंडीगढ़ जिला कोर्ट में याचिका दायर कर खुद की जान को खतरा बताते हुए अपने आप को नारी निकेतन भेजने की याचिका लगाई है।highcourtउधर, मामले में पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने स्वयं संज्ञान लिया है। हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस ने मामले में स्वयं संज्ञान लेते हुए हरियाणा सरकार से 10 दिन में स्टेटस रिपोर्ट मांगी है।morni guest houseगौरतलब है कि इससे पहले पीड़िता ने 40 लोगों की ओर से गैंगरेप करने का आरोप लगाया गया था। उसके बाद पुलिस जांच में आरोपी की ओर से 40 की बजाए 70 लोगों को गेस्ट हाउस में बुलाने की बात करने का खुलासा किया था। मामले में आगे बढ़ते हुए पुलिस को आरोपी और पीड़िता के पति की मोबाइल पर हुई बातचीत मिली, जिसके बाद पुलिस ने खुलासा किया कि पीड़िता का पति खुद ही अपनी पत्नी को देहव्यापार के लिए भेजता था। morani-gangrapeइसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया था। खैर फिलहाल मामले को लेकर रोजाना नया खुलासा हो रहा है। देखने वाली बात ये होगी की आगे मामले में क्या नया मोड़ आता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *