हाय! कर्जा: एक और किसान ने की आत्महत्या

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पंजाब के किसान हाय कर्ज करके मौत को गले लगा रहे है पर पंजाब सरकार के कान के पीछे से जुं नहीं…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पंजाब के किसान हाय कर्ज करके मौत को गले लगा रहे है पर पंजाब सरकार के कान के पीछे से जुं नहीं रेंग रही है। लगातार पंजाब के किसान कर्जे के कारण आत्महत्या कर रहे है। पंजाब के नौजवान नशे के कारण मर रहे है जिससे साफ पता चला रहा है कि इस तरह से पंजाब का भविष्य उज्जवल नहीं हो सकता है। पंजाब सरकार ने कर्ज मुक्ति स्कीम को भी लागू किया पर इसके बावजुद भी किसानों की आत्महत्या करने का सिलसिला थम नहीं रहा है।

punab farmer

ऐसा ही एक मामला हल्का लंबी के गांव फतूहीवाले मे ंरहने वाले एक किसान ने कर्ज से परेशान होकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि किसान जगराज सिंह पर 22 लाख रूपए तक का कर्जा था और ये कर्जा बैंक और आड़ती से लिया हुआ था। पर ये कर्जा वो चुका नहीं पा रहा था जिस कारण वो काफी परेशान रहता था।

farmer suicide 1

कर्ज की परेशानी के चलते जगराज ने रेलगाड़ी के नीचे आकर आत्महत्या कर ली। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच करते हुए शव को परिजनों के हवाले कर दिया है। ये कोई पहला मामला नहीं जब अन्नदाता ने तंग आकर आत्महत्या कर ली हो पर पंजाब सरकार कुछ नहीं कर रही है। अब ये देखना होगा की पंजाब सरकार किसानों के लिए क्या करती है क्योकि कर्ज माफी स्कीम के बाद भी किसानों का आत्महत्या करने का सिलसिला जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *