ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज :पटियाला के बहादुरगढ़ सरकारी एलीमेंट्री स्कूल में बारिश के चलते सारे स्कूल में पानी भर गया | बारिश का पानी क्लासरुम तक में घुस गया | इतना ही नहीं हाताल इस कदर बदतर हुए कि पानी भरने से कमरों में करंट भी आने लगा | वहीं अध्यापकों ने बताया कि बारिश की वजह से हर बार यही हाल होता है। हालात यह है कि बच्चे पानी में पैर डालकर पढ़ाई कर रहे थे | मिड डे मील बनाने से लेकर बच्चों को खाने तक में काफी दिक्कते आती है |
स्कूल की बिल्डिंग की हालत बहुत खस्ता है | वहीं स्कूल में पढ़ने वाले विद्यार्थियों का कहना है पढ़ाई करने में भी काफी मुश्किल आ रही है हमे करंट लगने का डर लगा रहता है और दूसरा बारिश के कारण हमारी किताबें और कपड़े गीले हो रहे हैं | ऐसे में सवाल उठता है कि तमाम दावें करने वाली सरकार अब क्या हादसा होने का इंतजार कर रही है |
स्कूल की हालत खस्ता
बारिश का पानी स्कूल के क्लासरुप में घुसा
पानी भरने से कमरे में करंट का खतरा
बच्चों को सता रहा करंट लगने का डर
Watch Video
https://youtu.be/wT43LtQVZZ8
