ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पहाड़ी इलाके में लगातार हो रही बारिश से यमुना नदी का जल स्तर बढ़ गया है। गुरुवार को हथनीकुंड बैराज से यमुना नदी में एक लाख 37 हजार क्यूसिक पानी छोड़ा गया, जोकि बाढ़ के न्यूनतम स्तर से काफी अधिक है।
यमुनानदी में बाढ़ का न्यूनतम स्तर 70 हजार क्यूसिक है। यमुना में एक लाख 37 हजार क्यूसिक पानी छोड़े जाने के बाद प्रशासन ने नदी के साथ लगते इलाकों में अलर्ट जारी कर दिया है। यमुना में छोड़े गए पानी से देश की राजधानी दिल्ली में भी बाढ़ का संकट गहरने लगा है। यदि यमुना के जल स्तर में इसी प्रकार से बढ़ोतरी होती रही तो, हरियाणा के कई जिलों के साथ दिल्ली में भी बाढ़ आ सकती है।
