मॉब लिंचिंग पर सख्त हुई पुलिस, एसपी ने दी चेतावनी

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज : अलवर में मॉब लिंचिंग की घटनाओं को देखते हुए नूंह पुलिस ने भी कमर कस ली है। किसी भी स्थिति…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज : अलवर में मॉब लिंचिंग की घटनाओं को देखते हुए नूंह पुलिस ने भी कमर कस ली है। किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पुलिस रणनीति बनाने में जुटी हुई है। एसपी नाजनीन भसीन ने मॉब लिंचिंग और गौहत्या-गौतस्करी की घटनाओं को रोकने के लिए प्रयास भी शुरू कर दिए हैं।cowएसपी नाजनीन भसीन ने जिले के तमाम गौरक्षकों को अपने कार्यालय में बुलाकर दो टूक कह दिया कि अगर कोई मॉब लिंचिंग या गाय के नाम पर हत्या या मारपीट हुई तो किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अगर गौतस्करी और गौहत्या की घटना सामने आती है तो कानून में हाथ में लेने की बजाय पुलिस की मदद लें। उन्होंने कहा कि इसके लिए एसपी, डीएसपी सहित तमाम जिला पुलिस 24 घंटे उपलब्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *