ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: भारत के इतिहास में गिना जाने वाला कारगिल का युद्ध में पाकिसतानी घुसपैठिए को भारतीय जवानों ने खदेड़ कर बाहर फेंक दिया था। तब से लेकर कारगिल के युद्ध को विजय दिवस के नाम से मनाया जाता है। बता दें कि कारगिल के युद्ध को तकरीबन 19 साल हो गए है। 26 जुलाई को भारत हर साल विजय के रूप में मनाती है।
कारगिल के युद्ध में भारतीय जवानों ने दी अपनी शहीदों को हर कोई याद करता है। दो महिने तक चला ये युद्ध हर भारतीय के दिल में बसा हुआ है। बता दें कि करीब 18 हजार फीट की ऊंचाई पर कारगिल लड़ाई लड़ी गई थी इस दौरान 1900 भारतीय जवान देश की खातिर घायल हुए थे जबकि 527 जवानों ने भारत के लिए शहीद हो गए।
कारगिल युद्ध का इतिहास
कारगिल का युद्ध दो महिने तक चला था। कहा जाता है कि पाकिस्तान ने साल 1999 में ऊंची पहाड़ियों पर धुसपैठ कर अपना कब्जा कर लिया था जब इस बात की जानकारी भारतीय जवानों को पड़ी तो उन्होनें पाकिस्तान को करारी मात देने के लिए आपरेशन विजय चलाया ।
इस युद्ध में भारतीय वायु सेना ने भी अपना जौहर दिखाया। पाकिस्तान के कई ठिकानों पर आर-77 मिसाइलों से भी हमला किया गया था। इस युद्ध में काफी मात्रा में बम, रॉकेट और दो लाख पचास हजार गोलो का इस्तेमाल किया गया था।कहा जाता है कि द्वितीय विश्व युद्ध के बाद ऐसा युद्ध था जिसमें इतनी बड़ी संख्या में बमबारी की गई थी।
कारगिल युद्ध के हीरो
कारगिल युद्ध के ऐसे हीरों है जिन्होने दुश्मन की गोली का सामना किया और उनको मुंह तोड़ जवाब भी दिया पर उन्होने अपनी हिम्मत नहीं हारी। अपना दुश्मन के खिलाफ जारी किया गया आपरेशन विजय को पूरा करके ही छोड़ा। गौरतलब है कि भारत के इतिहास में सबसे मुश्किल लड़ाई में से एक है।
दुश्मन ऊंची ऊंची पहाड़ियों पर मौजूद थे और भारतीय सेना भौगोलिक क्षेत्र पर मौजूद थे तो दुश्मनों को करारा जवाब देेने के लिए एयरफोर्स ने बहुत ही ज्यादा मदद की। साथ ही ये कहना भी गलत नहीं होगा की इस युद्ध को जीताने के लिए इसका सबसे बड़ा हाथ था। साथ ही एयरफोर्स भी काफी मददगार साबित हुई


