कारगिल युद्ध का 19वां विजय दिवस, दर-दर ठोकरें खाने को मजबूर शहीद की मां

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: जिला पठानकोट के बॉडर ऐरिया के गांव झडोली का हरीश पाल जिस ने 12-05-1969 को माता राज दुलारी पत्नी स्वर्गीय बिशन दास…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: जिला पठानकोट के बॉडर ऐरिया के गांव झडोली का हरीश पाल जिस ने 12-05-1969 को माता राज दुलारी पत्नी स्वर्गीय बिशन दास के यहां जन्म लिया था और मैट्रिक करने के बाद इस ने 1987 में सेना के जे, के राइफ़ल यूनिट भर्ती हो कर अपने मां-बाप का गौरव बढ़ाया | अभी साल डेढ़ साल शादी को हुआ था कि इसकी यूनिट जो कि लखनऊ में थी कि इसे कारगिल बुला लिया गया क्योंकि उस वक्त करगिल में युद्ध जैसे हालात बने हुए थे | वहां से इन्हें हुक्म मिला कि द्रास सेक्टर के पास पड़ती टाइगर हिल पहाड़ी पर दुश्मन छुपे हुए हैं ।

फिर क्या था इस बहादुर जवान ने पीछे मुड़ कर नहीं देखा और अपनी 8 -10 जवानों की टुकड़ी को साथ लेकर आगे बढ़ते हुए दुश्मनों पर हमला कर दिया जिससे इस के साथ अन्य जवान शहीद हो गए पर इस डट कर मुकाबला करते हुए 5-6 दुश्मनों को मार दिया लेकिन एक दुश्मन जो कि अभी भी छुप कर बैठा था उसने अचानक इस पर गोलियां चला दी और एक गोली इनके माथे पर लगी जिससे यह शुरबीर जवान 14 जून 1999 में शहीद हो गया | जो कि अपने पीछे अपनी विधवा पत्नी और विधवा मां को छोड़ गया | क्योंकि इसके पिता की मौत भी इसके शहीद होने से कुछ महीने पहले हुई थी |

इसके बाद फिर वही बात आ गई कि साल बाद इस शहीद की शहादत को याद तो किया जाता है पर सरकार के तरह तरह के वादे जी की शहीदी के बाद किए गए थे वहीं के वहीँ रह कर रह गए बताया जाता है कि सेना की और से जो कुछ भी इस परिवार को मिला शहीद की पत्नी को मिला और और सब कुछ लेकर दूसरी शादी कर इस घर को हमेशा के लिए छोड़ गई तब से इस शहीद की बूढ़ी मां अपने बढे बेटों के साथ कभी एक के घर कभी दूसरे घर रह कर अपना टाइम निकाल रही है बात करें अगर हमारी उस वक्त की पंजाब सरकार की तो उसने भी कुछ खास नहीं किया जब कि वादे बड़े बड़े किए थे उस वक़्त एक शहीद का नाम का गेट बनाया गया था जो कि नाम मात्र का ही बना है |

उस वक्त सरकार ने कहा था कि शहीद के नाम पर स्कूल बनाया जाएगा पर आज तक कुछ नहीं बना शहीद की माता व परिवार वालों ने कहा कि अगर सरकार ने यह सब नहीं करना था तो फिर वादे ही क्यों किए थे उन्होंने कहा कि ऐसे तो सरकार शहीदों का अपमान करती है उन्होंने मांग की जल्द गाँव में एक तो अच्छा शहीद के नाम का गेट बनाया जाए और दूसरा स्कूल को शहीद का नाम दिया जाए ।

Watch Video

https://youtu.be/H7jt1_lVA8w

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *