ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा में बदमाश पूरी तरह से बेखौफ हो चुके है। बदमाश रोजाना किसी न किसी स्थान पर खुलेआम वारदात को अंजाम देकर आसानी से फरार हो रहे है। ताजा मामले में बहादुरगढ़ में नकाबपोश बदमाशों ने एक होटल में घुसकर मैनेजर को गोली मार दी। गोली मारने की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
https://www.facebook.com/livingindianewsharyana/videos/301322953766906/
बहादुरगढ़ के नेशनल हाइवे स्थित होटल रेड हट पर बाइक सवार दो बदमाश पहुंचे थे। इनमें स एक नकाबपोश बदमाश होटल में दाखिल होता है। होटल के अंदर प्रवेश करते ही बदमाश वहां मौजूद होटल मैनेजर पर पिस्तौल तान देता है।
इस दौरान मैनेजर ने भागने की भी कोशिश की, लेकिन इसी दौरान बदमाश गोली चलाकर वहां से फरार हो जाता है। गोली लगने से मैनेजर का काफी खूब बह जाता है, जिस कारण उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। गोलीबारी की ये घटना होटल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हमलावरों की पहचान कर उन्हें तलाश कर रही है।
