ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: आंखों में आंसू और जुबां पर दर्द लेकर होशियापूर का रहने वाला Sandeep Singh Dubai में से मौत की चंगुल से पने वतन वापस आ गया है। जानकारी अनुसार दुबई में संदीप सिंह को मनदीप सिंह के कत्ल के आरोप में फांसी की सजा सुनाई गई थी। इस सजा से कड़ी मशक्कत के बाद सरबत दा भला ट्रस्ट ने की मदद के साथ संदीप को वहां से छुड़ा कर लाया जा सका।
गौरतलब है कि साल 2006 में मनदीप सिंह नाम के युवक के कत्ल के आरोप में दुबंई कोर्ट ने संदीप को फांसी की सजा सुनाई गई थी जिसके बाद संदीप के परिवार ने उसके वापस अपने वतन आने की उम्मीद को छोड़ दी थी। पर संदीप ने अपने वतन वापस आकर अपना सारा दुख प्रगट किया और साथ ही उसने ये भी बताया कि उसको कत्ल के आरोप में फंसाया जा रहा था उसने किसी का भी कत्ल नहीं किया था।
वहां की अदालत ने उसको फांसी की सजा सुना दी थी पर जब उसने अपील की तो उसको मौत की सजा के बदले उम्रकैद की सजा मिल गई थी। वहीं दूसरी तरफ संदीप के परिवारवालों का कहना है कि संदीप को देखकर उनके अंदर फिर से जिंदगी को जीने की इच्छा जागी है क्योकि उन्होने अपने बेटे की वापसी की उम्मीद को छोड़ दिया। इसके अलावा उन्होने सरबत दा भला ट्रस्ट का भी धन्यावाद किया।


