जारी है ट्रक ऑपरेटर्स की हड़ताल, अपनी मांगों को लेकर अड़े ट्रक ऑपरेटर्स

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पूरे भारत में चल रही ट्रक ऑपरेटर्स की हड़ताल पांचवें दिन भी जारी रही जिसके चलते लोगों को भारी परेशानियों का सामना…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पूरे भारत में चल रही ट्रक ऑपरेटर्स की हड़ताल पांचवें दिन भी जारी रही जिसके चलते लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है । जहां व्यापारी वर्ग इस से परेशान हैं वहीं आम लोगों के जीवन पर भी इसका असर दिखाई देना शुरू हो गया है | सब्जियां,फल,फ्रूट जो बाहर से आते हैं के अलावा और भी कई चीजों के दाम आसमान को छू रहे हैं । जलालाबाद ट्रक ऑपरेटर्स की चल रही हड़ताल के पांचवें दिन सैकड़ों की तादाद में ट्रक जलालाबाद में खड़े दिखाई दिए और ट्रक ऑपरेटर्स की तरफ से मोदी सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई और साथ में ही अपनी मांगों को लेकर सरकार को चेताया गया कि जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं होती तब तक यह हड़ताल इसी तरह से ही चलती रहेगी |

ट्रक ऑपरेटर्स इस बार आर–पार की लड़ाई के मूड में दिखाई दे रहे हैं क्योंकि उनका कहना है कि जब तक डीजल और पेट्रोल को जीएसटी के दायरे में नहीं लाया जाता और थर्ड पार्टी बीमा में जो 28 पर्सेंट जीएसटी लगा है वह हटाया नहीं जाता और साथ ही सबसे बड़ी मांग टोल टैक्स को लेकर का कहना है कि वह टोल टैक्स देने के लिए तैयार हैं बशर्ते सरकार इसके लिए एक नीति बनाए और जैसे नेशनल परमिट ट्रकों को इशू किया जाता था उसी तरह टोल परमिट जारी किया जाए और उनसे एक बार में ही साल का टैक्स ले लिया जाए ।  फिलहाल हड़ताल के चलते जहां आम जनजीवन पर असर पड़ रहा है वही अब देखना यह होगा कि सरकार ट्रक ऑपरेटरों की मांगों को लेकर क्या रुख अपनाती है ।

जारी है ट्रक ऑपरेटर्स की हड़ताल

अपनी मांगों को लेकर अड़े ट्रक ऑपरेटर्स

हड़ताल से आम लोगों का बढ़ीं मुश्किलें

सब्जियां,फल,फ्रूट और दूध की स्पलाई पर पड़ा असर

Watch Video

https://youtu.be/Oz_nuqIYf2U

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *