वो पिटता रहा, लोग देखते रहे

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा के फरीदाबाद में किस कदर अपराधी बेलगाम है। इसका नजारा फरीदाबाद में देखने को मिला जहां पुरानी रंजिश को लेकर…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा के फरीदाबाद में किस कदर अपराधी बेलगाम है। इसका नजारा फरीदाबाद में देखने को मिला जहां पुरानी रंजिश को लेकर कुछ युवकों ने हथौड़ी लाठी और डंडों से 4 युवकों को बुरी तरह से पीटा जिसमें चारो लोग बुरी तरह घायल हो गए हैं । फिलहाल घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि किस कदर कुछ युवक हथौड़ों और डंडों से युवकों को बुरी तरह पीट रहे हैं। यह सब कुछ फरीदाबाद के पॉश इलाके सेक्टर 10 के मार्केट में हो रहा है। लोग तमाशा देख रहे हैं लेकिन कोई भी डर की वजह से बचाने के लिए सामने नहीं आता ।

https://www.facebook.com/livingindianewsharyana/videos/300610747171460/

घायलों की माने तो कुछ दिन पहले गांव में उनका कुछ लोगों से झगड़ा हो गया था और आज यह लोग अचानक उनका पीछा करते हुए आए और उन पर हमला कर दिया जिसमें वे लोग बुरी तरह घायल हो गए हैं । फैशन गारमेंट कई गाड़ियां भी इन लोगों के कहर का शिकार हुई फिलहाल घायलों को फरीदाबाद के हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है पुलिस के मुताबिक आरोपियों को जल्दी ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *