ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पंजाब के ज्यादातर नौजवान अपने उज्जवल भविष्य के लिए विदेश की और जा रहे है। इसी को देखते हुए कैनेडा सरकार ने भी कई अहम कदम उठाए है। कैनेडा में पढ़ाई करने के लिए आ रहे विद्यार्थियों के लिए कैनेडा सरकार कैनेडा मे आ कर पढ़ाई करना हो भी ज्यादा आसान कर दिया है। बता दें कि कैनेडा सरकार ने एक नई पॉलिसी जारी की जिससे विद्यार्थियों को आसानी से स्टडी वीज़ा मिल सकेंगा। ट्रूडो के द्वारा उठाया गया ये कदम पंजाब के कॉलेजों में हाहाकार मचा दिया है।
पंजाब के अधिकतर नौजवान अब इस नई वीज़ा पॉलिसी के सहारे विदेश में अपनी पढ़ाई कर सकते है पर इस का बुरा असर पंजाब में मौजूद कॉलेजों पर पढ़ रहा है। पंजाब के कॉलेजों की स्थिति ऐसी हो गई है कि दाखिले की अतिम तारीख आ गई है पर अभी भी सीटें पूरी भरी नहीं है। जिस कारण पंजाब के कॉलेजो को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। क्योकि कॉलेजो की ज्यादातर सीटें खाली पड़ी हुई है। बता दें कि पंजाब की युनिवर्सिटी और कॉलेजों में 25 प्रतिशत तक की दाखले में कमी आई है।
युनिवर्सिटी और कॉलेजों और कॉलेजों में सीटों को बढ़ाया भी गया है इसके बावजुद भी पंजाब के नौजवान 12वीं कक्षा के बाद विदेश जाकर अपनी आगे की पढ़ाई करने की बहुत ही ज्यादा इच्छुक है। वहीं दूसरी तरफ स्टूडैंट वीजा पर भी तबदीली कर दी है पहले इस वीजा को लेने के लिए करीब 60 दिनों का समय लगता था पर अब इस काम में केवल 45 दिनों के अंदर ही स्टूडैंट वीज़ा मिल जाएगा। बहराल अभी तक कैनेडा में 17 लाख से भी ज्यादा पंजाबी नौजवान विदेश में है।
