कांग्रेसी नेता बेचने गया था अपनी रिवाल्वर पर …

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: जालंधर से एक मामला सामने आया है जहां पर एक काग्रेसी नेता की गोली लगने से मौत हो गई है। सूत्रों से…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: जालंधर से एक मामला सामने आया है जहां पर एक काग्रेसी नेता की गोली लगने से मौत हो गई है। सूत्रों से पता चला है कि कांग्रेसी नेता बलवंत शेरगिल विदेश जाने से पहले अपनी रिवाल्वर को गन हाऊस में बेचने के लिए आए थे इसी दौरान शेरगिल की रिवाल्वर से ही गन हाऊस मालिक से गोली चल गई जिस कारण उनकी मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

Congress leader

सूत्रों का ये भी कहना है कि कांग्रेसी नेता को बलवंत शेरगिल ने विदेश जाना था जिस कारण वो अपनी रिवाल्वर को बेचने के लिए गए थे। गन हाऊस के मालिक ने जब रिवाल्वर चैक की तो उससे गलती से गोली चल गई जो सीधा काग्रेसी नेता की आंख में जा कर लग गई। इस हादसे के कारण उनकी मौत हो गई।

वहीं दूसरी तरफ कांग्रेसी नेता के पिता का कहना है कि इस वारदात को अंजाम किसी साजिश के चलते दिया गया है। क्योकि सात साल तक कभी भी रिवाल्वर को लोड नहीं किया गया तो अब कैसे उसमें गोली आ गई। जिस कारण उन्होने कत्ल केस की तरह जांच करने के लिए कहा है। साथ ही पुलिस ने इस मामले की सीसीटीवी फुटेज को अपने कब्जे में ले लिया है। साथ ही मामले पर कार्रवाई शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *