हर हाल में पंजाब में से खत्म किया जाएगा नशा- कैप्टन

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पंजाब में नशे का मामला बहुत ही ज्यादा गर्माया हुआ जिसको लेकर पंजाब सरकार अपनी सख्ती बरती हुई नजर आ रही है।…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पंजाब में नशे का मामला बहुत ही ज्यादा गर्माया हुआ जिसको लेकर पंजाब सरकार अपनी सख्ती बरती हुई नजर आ रही है। गौरतलब है कि पंजाब कैबिनेट की हुई मीटिग में भी नशे का मामला बहुत ही ज्यादा गर्माया हुआ था। इस दौरान नशे को लेकर पंजाब सरकार ने अहम फैसला लिया। पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने साफ तौर पर निर्देश दिए है कि कोई भी नशे के मामले में जिम्मेवार साबित हुआ तो उसको बिल्कूल भी छोड़ा नहीं जाएगा। कोई भी व्यक्ति नशा तस्करी करते हुए पकड़ गया तो वो कानून की कार्रवाई से नहीं बच पाएगा।

drugs

सूत्रों का ये भी कहना है कि कांग्रेस प्रधान सुनिल जाखड़ ने कहा कि आम आदमी हो या फिर कोई भी पुलिस अधिकारी सभी पर ही सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि पंजाब में से नशे को पूरी तरह से खत्म किया जाएगा। इसके लिए पंजाब सरकार हर संभंव प्रयास करेंगी। सूत्रों के हवाले से ये भी पता चला है कि नशा मुक्ति केंद्र में पंजाब सरकार नशे के आदि हो चुके लोगों का मुफ्त इलाज करवाएंगी।

captain and sunil

साथ ही मुफ्त दवाईयां भी दी जाएगी। गौरतलब है कि पंजाब सरकार ने सत्ता में आने से पहले कहा था कि वो सरकार बनने के चार हफ्ते के बाद पंजाब में नशा खत्म करके रहेंगे। पर सरकार बनने के बाद भी पंजाब में नशा समाप्त नहीं हुआ है और बल्कि नशे के कारण पंजाब के नौजवानों की मौत हो गई है। जिस कारण पंजाब सरकार के वादे झूठे साबित हो गए। फिलहाल अब देखना होगा कि पंजाब सरकार की इस कार्रवाई के बाद नशा पंजाब में से कब तक खत्म होता है और पंजाब के नौजवान कब नशे से मुक्ति पा सकेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *