ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पंजाब में नशे के कारण नौजवान मौत के घाट चढ़ रहे थे जिस कारण पंजाब सरकार ने इसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की। पंजाब सरकार ने सभी सरकारी अधिकारियों के लिए डोप टेस्ट जरूरी कर दिया है।
इसके बाद सूत्रों से पता चला है कि पंजाब में अब शादी से पहले डोप टेस्ट करवाया जाएगा। इसकी शुरूआत चंडीगढ़ से की जाएगी। सूत्रों का कहना है कि शादी से पहले दुल्हे का डोप टेस्ट करवाया जाएगा। साथ ही ये भी कहा गया है कि इस टेस्ट में दुल्हे की मंजूरी जरूरी है।
फिलहाल इस मामले में पंजाब और हरियाणा ने जबाव दायर करना है उसके बाद ही इसको अमल में लेकर लाया जाएगा। गौरतलब है कि पंजाब सरकार के द्वारा कहा गया था कि सभी सरकारी अधिकारियों के लिए डोप टेस्ट जरूरी है और नए नियूक्त किए जाने वालों का भी डोप टेस्ट करवाया जाएगा।


