फार्चूनर और बोलेरो कार के बीच हुई भयानक टक्कर, एक की मौत

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: चंडीगढ़ में फार्चूनर कार और बोलेरो कार में एक भयानक टक्कर हो जाने से दर्दनाक हादसा हो गया। ये टक्कर इतनी भयानक…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: चंडीगढ़ में फार्चूनर कार और बोलेरो कार में एक भयानक टक्कर हो जाने से दर्दनाक हादसा हो गया। ये टक्कर इतनी भयानक थी की मौके पर एक की मौत हो गई जबकि दो लोग इस हादसे में गंभीर घायल हो गए।

 accident

मिली जानकारी अनुसार फार्चूनर कार में चार लोग सवार थे और चारों विद्यार्थी जो कि जालंधर शहर के रहने वाले थे। वो वापिस अपने घर जा रहे थे जबकि बोलेरो कार में दो लोग सवार थे जो अपने गांव वापस जा रहे थे।

 accident

फिलहाल मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलो को अस्पताल और शवों के पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही पुलिस का कहना है कि फार्चूनर कार की रफ्तार तेज थी जिस कारण ये दर्दनाक हादसा हुआ। जिस कारण फार्चूनर कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया और अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *