ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: रेवाड़ी में देह व्यापार के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम के तहत पुलिस ने बंजारवाड़ा में एक मकान पर छापामारी कर वहां सैक्स रैकेट चला रही दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। थाना शहर के एसएचओ नरेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि बंजारवाड़ा मोहल्ला के एक मकान में देह व्यापार का धंधा किया जा रहा है। इस पर पुलिस ने एक फर्जी ग्राहक को मौके पर भेजा।
ग्राहक के कमरे में जाते पुलिस ने मकान पर छापामारी कर मौके से दो महिलाओं को गिरफ्तार किया। आरोप है कि मकान मालकिन बाहर से लड़कियों और महिलाओं को बुलाकर जिस्म फिरोशी का धंधा चलाती थी। फिलहाल पुलिस आरोपी महिलाओं के खिलाफ कार्रवाई कर रही है।

