ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: एमआईएम नेता असदुद्दीन ओवैसी की ओर से सेना में मुसलमानों की भर्ती को लेकर पूछे गए सवाल पर हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने पलटवार किया है। इतना ही नहीं कैप्टन अभिमन्यु के घर आगजनी करने वालों को पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा का नजदीकी बताते हुए HSSC बोर्ड के चेयरमैन की बहाली पर सरकार का बचाव भी किया।
https://www.youtube.com/watch?v=zF_SUvFB8UU&feature=youtu.be
ओवैसी के मुसलमानों की फौज में भर्ती को लेकर उठाये गए सवाल पर हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने अपनी प्रतिक्रिया दी है । विज ने कहा कि फ़ौज को धर्म के आधार पर बांटना देश हित मे नहीं है , फौजी हमेशा फौजी ही रहेगा, भले ही वह किसी भी धर्म, क्षेत्र, जाती या भाषा का क्यों न हो। ओवैसी जैसे नेताओं को देश की सुरक्षा से खिलवाड़ नहीं करने दिया जाएगा ।
कैप्टन अभिमन्यु के घर हुई आगजनी के मामले में बोलते हुए विज ने कहा कि कैप्टन अभिमन्यु ने जो कहा, अशोक तंवर ने भी उस पर अपनी मोहर लगाई है। विज ने कहा कि कैप्टन अभिमन्यु की कोठी को आग लगाने वाला पूरा राजनीतिक गुट है, जिसकी भूपेंद्र सिंह हुड्डा से नजदीकियां रही है।
एचएसएससी बोर्ड के चेयरमैन भारतभूषण भारती को फिर से बहाल किए जाने के सवाल पर विज ने सरकार का बचाव करते हुए कहा कि उस मामले की जांच हो चुकी है। पूर्व न्यायधीश ने मामले की जांच कर उन्हें निर्दोष बताया है। इसलिए उन्हें दोबारा लगाया गया है।
अनिल विज ने एक बार से वित्त मंत्री के घर हुई आगजनी के मामले में इशारों ही इशारों में भूपेंद्र हुड्डा को जिम्मेदार ठहराया। वहीं, एचएसएससी मामले में सरकार का बचाव करते भी नजर आए। खैर देखने वाली बात ये होगी कि वित्त मंत्री की कोठी में हुई आगजनी की घटना को लेकर जांच रिपोर्ट में क्या सामने आता है।



