ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: बलवंत सिंह राजोआणा पटियाला की केंद्रीय जेल में अपनी मांगो को लेकर भूख हड़ताल कर रहे थे पर उन्होने अपनी भूख हड़ताल को खत्म कर दिया है। गौरतलब है कि शिरोमणी गुरूद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान गोबिंद सिंह लौंगोवाल और मैंबर पार्लियामेंट प्रेम सिंह चंदूमाजरा की अगुवाई में अकाली दल का वफद ने राजोआणा के साथ मुलाकात की।
सूत्रों का कहना है कि इस दौरान वफद ने राजोआणा से कहा कि राजनाथ सिंह उनकी फांसी के मामले पर जल्द फैसला लेंगे। जिसके बाद उन्होने राजोआणा से भूख हड़ताल को खत्म करने की अपील की। जिसके बाद सूत्रों से पता चला है कि राजोआणा ने अपनी बहन से मुलाकात करने के बाद भूख हड़ताल को समाप्त करने का भरोसा दिया था।
वहीं दूसरी तरफ सूत्रों के हवाले से पता चला है कि लौंगोवाल ने कहा है कि राजोआण उनकी बात से काफी संतुष्ट नजर आए है। उन्होने ये भी बताया कि साल 2012 में पाई गई अपील के मामले में केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ इस मामले पर जल्द फैसला लेेंगे।


