100 करोड़ नहीं एक रुपया ले जाने वाले पर भी हो कार्रवाई-दुष्यंत

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज : इनेलो सांसद दुष्यंत चौटाला ने केंद्र सरकार की ओर से लाए गए भगौड़ा आर्थिक अपराधी विधेयक 2018 का स्वागत करते…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज : इनेलो सांसद दुष्यंत चौटाला ने केंद्र सरकार की ओर से लाए गए भगौड़ा आर्थिक अपराधी विधेयक 2018 का स्वागत करते हुए उसमें मौजूद खामियों के बारे में सरकार का ध्यान खींचा। लोकसभा में विधेयक पर बोलते हुए दुष्यंत चौटाला ने सभी के लिए एक समान कानून बनाने की बात कही और देश का एक रुपया भी बाहर ले जाने वाले के खिलाफ भी कार्रवाई करने को कहा।

dushyantबिल का स्वागत करते हुए इनेलो सांसद दुष्यंत चौटाला ने कहा कि कानून सबके लिए बराबर होना चाहिए न केवल 100 करोड़ लेकर भागने वाले के लिए। बल्कि यदि कोई देश का एक रुपया भी लेकर भागता है तो उस पर भी कार्रवाई होनी चाहिए। दुष्यंत ने कहा कि आने वाले भविष्य में ऐसा अपराध करने वाले पर ही कानून क्यों नहीं उस दिन से लागू होता, जिस दि से सरकार बनी थी। इसलिए सरकार को इस बारे में भी सोचना चाहिए और कानून मंत्री को इसे लेकर कोई ठोस एक्शन लेना चाहिए।

dushyant-chautala mp

संसद में भगौड़ा आर्थिक अपराधी विधेयक पर अपनी राय रखकर जहां दुष्यंत चौटाला ने इस बिल क जनता के हित का बताया। साथ ही इसमें मौजूद खामियों के बारे में भी सरकार को अवगत कराया। देखा जाए तो कहीं न कहीं दुष्यत चौटाला की बात सही है, क्योंकि नीरव मोदी, ललित मोदी और विजय माल्या जैसे लोग बीजेपी की सरकार बनने के बाद देश का करोड़ों रुपये लेकर भागे है। इसलिए इस कानून को सरकार बनने वाले दिन से ही लागू किया जाए, जिससे इन लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई हो सके। इसके साथ ही कानून में 100 करोड़ रुपये की लिमिट नहीं रखनी चाहिए, जिससे देश या फिर देश वासियों का यदि कोई पैसा लेकर भागे तो उसके खिलाफ हर हाल में कार्रवाई हो। खैर देखने वाली बात ये होगी की दुष्यंत चौटाला की ओर से दिए गए सुझाव पर सरकार कितना अमल करती है, या फिर ये कहें कि अमल करती भी है या नहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *