बच्ची की करंट लगने से मौत का दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: बिजली का करंट लगने से हुए हादसों के बाद भी नहीं प्रशासन की आंख नहीं खुल रही है। करंट लगने से मौतें…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: बिजली का करंट लगने से हुए हादसों के बाद भी नहीं प्रशासन की आंख नहीं खुल रही है। करंट लगने से मौतें होने का सिलसिल लगातार जारी है। गौरतलब है कि पिछले 4 दिनों में करंट लगने से 6 लोगों की मौत हो गई है इसके बाद भी प्रशासन बिल्कुल भी नहीं जाग रहा है।

Watch Video 

ऐसा ही एक और मामला लुधियाना से सामने आय़ा है जहां पर दो बच्चियां करंट लगने से झुलस गई। ये मंज्जर इतना भयानक था कि मौके पर ही एक बच्ची मौत हो गई जबकि दूसरी बच्ची की हालत गंभीर बताई जा रही है।

ludhiana

इस मामले का वीडियों लगातार सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। वीडियों में आप देख ही सकते है कि दूसरी बच्ची को कैसे एक युवक बचाने की कोशिश कर रहा है उसने बच्ची के बचाव के लिए तार पर लाठी से लगातार वार किया उसके बाद बिजली की तार ने उस बच्ची को छोड़ दिया पर जब तक बिजली की तार ने उस बच्ची को छोड़ा तब तक दूसरी बच्ची बूरी तरह से झुलस चुकी थी।

ludhiana

इस हादसे के बाद इलाके में सन्नाटा छा गया है। सूत्रों से पता चला है कि वहां के लोगों का कहना है कि बिजली के खंबे की तारें ऐसी ही किसी भी घर के छत्त के साथ लगी हुई गुजर रही है जिस कारण किसी दर्दनाक हादसे का माहौल बना रहता है।

ludhiana

साथ ही उनका ये भी कहना है कि उन्होेने इसकी जानकारी कई बार बिजली विभाग को भी दी है पर उन्होने उनकी शिकायत पर ध्यान दिया है। बहराल इस मामले के बाद सरकार और प्रशासन पर कई सवाल उठ रहे है कि यदि वो ऐसे ही अपनी आंखे बंद कर रहेंगे तो इस तरह के मामले बारिश के दिनों में कई देखने को मिल सकते है। पर इस मामले ने सभी का दिल दहला दिया है। सरकार यदि इस तरफ यदि कोई ध्यान नहीं देंगा तो शायद बारिश के दौरान इस तरह की कई वारदातें देखने को मिल सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *