ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: मोदी सरकार के खिलाफ संसद में अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा हुई । चर्चा के बाद वोटिंग का समय 6 बजे निर्धारित किया गया है । लेकिन बहस शुरू होते ही टीडीपी सांसदो ने सदन से वॉकआउट कर दिया और वहीं शिव सेना ने लोकसभा की कार्यवाही में और वोटिंग में हिस्सा लेने को मना कर दिया है ।
राहुल के भाषण पर लगे ठहाके
अविश्वास प्रस्ताव पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के भाषण पर संसद में खूब ठहाके लगाए गए । राहुल गांधी मोदी की विदेश नीति का जिक्र करते हुए कह गए कि ‘प्रधानमंत्री बाहर नहीं जाते हैं।’ राहुल के बोलते ही सब हंसने लगे । इसके बाद तुरंत राहुल ने अपनी बात में सुधार करते हुए कहा, ‘प्रधानमंत्री बाहर तो जाते हैं, लेकिन सिर्फ ओबामा जी से मिलने, ट्रंप जी से मिलने।’
कई मामलों पर केंद्र सरकार को घेरा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी काफी देर तक राहुल की इस बात को लेकर हंसते रहे । लेकिन इसके बाद भी राहुल ने पीएम मोदी पर अपने हमले जारी रखे । राहुल ने राफेल डील, रोजगार जैसे कई मुद्दों पर केंद्र की मोदी सरकार को घेरा । राफेल डील को लेकर राहुल गांधी ने संसद में कहा, कि ‘प्रधानमंत्री मुझसे आंखें नहीं मिला सकते।’ राहुल के इतना बोलते ही एक बार फिर सदन ठहाको से गूंजने लगा ।
बता दे संसद में राहुल ने अपने भाषण में कहा, मैं बीजेपी और आरएसएस का धन्यवाद करता हूं । उन्होंने मुझे हिंदू होने और शिवजी का मतलब समझाया । आप मुझे पप्पू और बहुत गालियां देकर बुला सकते हैं ।राहुल ने पीएम से कहा कि आप लोगों के अंदर मेरे लिए नफरत है । लेकिन मेरे अंदर आपके लिए नफरत नहीं है। हालांकि इसके बाद राहुल पीएम मोदी से जाकर गले भी मिले।
Watch Video
https://youtu.be/WPZKMIxpXWU
