Video: 22 साल की विवाहिता के साथ करीब 40 लोगों ने किया बलात्कार

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: एक बार फिर शर्मसार हुई ब्यूटिफुल सिटी चंडीगढ़ | जहां एक 22 साल की विवाहता के साथ एक नहीं दो नहीं, दस…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: एक बार फिर शर्मसार हुई ब्यूटिफुल सिटी चंडीगढ़ | जहां एक 22 साल की विवाहता के साथ एक नहीं दो नहीं, दस नहीं बल्कि पूरे 40 लोगों ने दरिंदगी की वारदात को अंजाम दिया |

ये है ब्यूटिफुल सिटी चंडीगढ़ जो कि अपनी सुंदरता के नाम से ही जानी जाती है | लेकिन कुछ दरिंदों ने ब्यूटिफुल सिटी एक बार फिर से शर्मसार कर दिया | ट्राई सिटी चंडीगढ़ में एक बार फिर से इंसानियत शर्मशार होती नजर आई | घटना भी ऐसी जिसे सुनते ही आपके भी रौंगटे खड़े हो जाएंगे | चंडीगढ़ के साथ लगते मोरनी में एक 22 साल की विवाहिता को नशा खिलाकर 40 दरिंदों ने 4 दिन तक अपनी हवस का शिकार बनाया | जानवरों से भी ज्यादा बद्तर वो लोग दिन तक उस लड़की के शरीर से खेलते रहे | पीड़िता के पति की मानें तो आरोपी नौकरी दिलवाने का झांसा देकर मोरनी स्थित कैंबवाला गांव के एक गेस्ट हाउस में ले गया था जहां गैंग रेप की घटना को अंजाम दिया | फिलहाल मनीमाजरा थाना पुलिस ने इस घटना में मामला दर्ज करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है |

घटना को लेकर पीड़िता के पति का कहना है कि उसकी पत्नी को नौकरी लगवाने के नाम पर होटल संचालक सुनील कुमार उर्फ़ सन्नी खुद मोरनी के गेस्ट हाउस लेकर गया था जहां सन्नी सहित उसके अन्य करीब 40 साथियों ने इस घिनौनी वारदात को अंजाम दिया | पीड़िता ने इस दौरान अपने पति को फोन कर वापिस बुलाने के लिये भी कहा लेकिन आरोपी सन्नी उसकी बात टालता रहा | पीड़िता के पति ने जब FIR दर्ज करवाने की धमकी दी तो उसके बाद कहीं जाकर आरोपियों ने पीड़िता को बस में बिठा कर चंडीगढ़ वापिस भेजा |

वहीं पीड़ित पति ने पंचकूला पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवालिया निशान खड़े किये हैं | पीड़ित पति का कहना था कि वह पहले घटना की शिकायत लेकर चंडीमंदिर थाने गया था लेकिन पुलिस ने उसकी शिकायत पर एफआईआर दर्ज नही की | जिसके बाद पीड़ित दंपति ने घटना की जानकारी मनीमाजरा थाना पुलिस को दी और मामला दर्ज हो पाया |

वहीं थाना प्रभारी रंजीत सिंह का कहना है कि पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल करवाकर एफआईआर दर्ज कर ली है और कोर्ट में 164 के ब्यान भी दर्ज करवाए गए हैं | मामले में दो आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया गया है आगे की जांच जारी और पुलिस को कुछ और लोगो की तलाश भी है |

वाकई..दरिंदों के हौंसले इतने बुलंद हो चुके हैं कि ना उन्हे पुलिस का कोई डर है ना प्रशासन का कोई खौफ | चार दिन तक पीड़िता जिस खौफ के साए में रही होगी उसकी कल्पना भी करना भी सोच से परे हैं | ना जाने कब आएगा वो दिन जब सरकार को ऐसे मामलों में सख्त से सख्त सज़ा का प्रावधान बनाएगी जिससे ऐसे दरिंदों में खौफ का मंजर पैदा हो सके |

Watch Video

https://youtu.be/JB_zCGg1Fvs

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *