बारिश में डूबे पार्षदों के घर !

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज : भिवानी में हुई बारिश से जहां पूरा शहर पानी-पानी हो गया। वहीं, बारिश ने प्रशासन के प्रबंधों को दावे की…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज : भिवानी में हुई बारिश से जहां पूरा शहर पानी-पानी हो गया। वहीं, बारिश ने प्रशासन के प्रबंधों को दावे की सच्चाई भी सबके सामने ला दी। 30 मिनट तक हुई बारिश का जहां लोगों ने खूब आनंद लिया और लोगों को गर्मी से निजात मिली। वहीं, पूरे शहर में पानी जमा होने के कारण लोगों को काफ दिक्कत का भी सामना करना पड़ा।

BHIWANI RAIN

बारिश के कारण मकानों और दुकानों में भी पानी जमा हो गया। लोग मकानों से जमा हुए पानी को निकालने में लगे रहे। इतना ही नहीं वार्ड नंबर 15 और वार्ड नंबर 16 के पार्षदों के घर में भी पानी जमा हो गया। शहर की अनेक बस्तियां पानी से लबालब भर गई। स्थानीय लोगों की माने तो बारिश के कारण फसलों को जरूरत लाभ होगा, लेकिन पानी जमा होने के कारण लोगों को जरूरत परेशानी होगी।

BHIWANI RAIN 1

लोगों की माने तो शहर के दिनोद गेट और सर्कुलर रोड पर बारिश के दौरान सभी दुकानों और मकानों में पानी भर जाता है। कई बार मांग करने के बाद भी इसका कोई स्थाई समाधान नहीं हो पाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *