ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पंजाब में भारी बारिश के बाद जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली है वहीं दूसरी तरफ प्रशासन के दावों की पोल भी खुल गई है। पंजाब में हुई भारी बारिश के बाद लोगों का जीवन जलथल हो गया है। इसके बावजुद भी मौमस विभाग ने पंजाब में भारी बारिश होने की संभावना जताई है।
सूत्रों से पता चला है कि मौसम विभाग ने कहा है कि 21 से22 जुलाई तक पंजाब के माझा दोआबा इलाके में भारी बारिश पड़ सकती है। मौसम विभाग की इस चेतावानी के बाद लोगों को और भी ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
गौरतलब है कि पिछले दिनों हुई बारिश के कारण काफी जिलों में लोगों को बारिश के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा था। भारी बारिश के कारण मालवे के इलाके में जगह जगह पानी भर गया जिस कारण लोगों के दिनचर्या में भी काफी दिक्कतें आई। पानी भर जाने के कारण कई दुर्घटनाएं भी सामने आई है।


