ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पंजाब में भारी बारिश के कारण पंजाब के कई जिलों में जगह जगह पानी भर गया जिस कारण लोगो ंको काफी परेशानी का सामना करना पड़ा और अभी भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है क्योकि पानी के कारण बहुत सा सामना सड़कों पर आ चुका है। इसके अलावा वाहन सवार लोगों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। सड़कों पर पानी भरे होने के कारण लोग दुर्घटना का भी शिकार हुए है।
जीरकपूर में भी बारिश के कारण फ्लाईओवर के नीचे बारिश का पानी खड़ा हो गया था पर ट्रैफिक पुलिस ने इस दौरान भी अपनी ड्यूटी पूरी ईमानदारी से की। ट्रैफिक पुलिस ने बिना जूते के पानी के बीच में खड़े होकर ट्रैफिक को कंट्रोल किया। गौरतलब है कि भारी बारिश होने के कारण रास्ते में ट्रैफिक बहुत हो गया था जिस कारण ट्रैफिक पुलिस ने नंगे पैर ट्रैफिक को कंट्रोल किया। इसी दौरान उस जगह से बॉलीवुड की स्टार गुलपनाग भी निकली।
जब उनकी नजर उस ट्रैफिक पुलिस पर गई तो उन्होनें ट्रैफिक पुलिस की फोटो को खींच कर पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर को ट्वीट कर इसकी जानकारी दी।
Dear @capt_amarinder Sir,
hard working traffic policemen like this gentleman, would be immensely helped by good rain gear and a pat on the back.
This is under the Zirakpur flyover, Patiala Road. pic.twitter.com/9IYqhtVNtP— Gul Panag (@GulPanag) July 18, 2018
गुलपनाग ने ट्वीट कर लिखा कि ये जैटलमैन भारी बारिश में अपनी ड्यूटी को पूरी ईमानदारी के साथ निभा रहा है।
Thank you @GulPanag for highlighting dedication to duty shown by HC Gurdhian Singh No 381 & HC Gurdev Singh 396 of SAS Nagar. They will be honoured tomorrow by ADGP Traffic with a Commendation Certificate & cash reward. Appreciate positive feedback from citizens! https://t.co/CTri3tu5YL
— Capt.Amarinder Singh (@capt_amarinder) July 18, 2018
गौरतलब है कि ट्वीट के बाद पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर ने गुलपनाग का धन्यावाद किया और साथ ही ट्रैफिक पुलिस को सम्मानित करने की भी बात कही।


