बरगाड़ी मोर्चे पर बड़ा खुलासा- मोर्चे के लिए विदेश हो रही है फंडिंग !

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: मुतवाजी जत्थेदारों की तरफ से बरगाड़ी में लाए गए मोर्च पर बड़ा खुलासा हुआ है। कहा जा रहा है कि बरगाड़ी में लाए…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: मुतवाजी जत्थेदारों की तरफ से बरगाड़ी में लाए गए मोर्च पर बड़ा खुलासा हुआ है। कहा जा रहा है कि बरगाड़ी में लाए गए मोर्चे के लिए पैसे विदेशों से आ रहे है इस खुलासे के बाद मामला काफी गर्मा भी गया है। सूत्रों से पता चला है कि पैसे देने वालो में एन आर आई के अलावा अकाली दल और कांग्रेसी नेता के बड़े नेता भी इसमें शामिल होना बताए जा रहे है।

List

गौरतलब है कि इस खुलासे के बाद इंटेलिजेंस एजेंसियां चौकस हो गई है और इंटेलिजेंस अब इस पर नजर रख रही है इस फड़िंग के पीछे किसका हाथ है और कौन कौन से लोग इस फंडिग में शामिल है।

bargari morcha

सूत्रों से पता चला है कि जांच कर रही एजेंसी के हाथ में एक लिस्ट भी लगी है जिसमें सबसे बड़ी रकम 3.10 लाख रूपए लिखी हुई है पर ये पैसे कहा से आए है और किसने लिए इस बात का पता लगाने में काफी मुश्किलें आ रही है। कहा जा रहा है कि ये फड़िंग अमेरिका से आई थी।

bargari morcha

साथ ही एजेंसियों का शक है ये फड़िंग SFJ के द्वारा की जा सकती है। कहा ये भी जा रहा है कि बरगाड़ी में मोर्चा शुरू होने से पहले ही विदेश से पैसा आना शुरू हो गया था।

list

वहीं दूसरी तरफ दादूवाल ने SFJ से फड़िंग की जाने वाली बात को नकारा है। बरगाड़ी कांड के आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर धरना दिया गया था। सूत्रों का कहना है कि प्राप्त लिस्ट में कहा गया है कि 19 दिन के लाए गए मोर्चे के दौरान यह सबसे बड़ी रकम अमेरिका से आई थी। इस लिस्ट में इस राशि को संगतों की तरफ से भेजी हुई रकम के रूप में दिखाया गया है।

List

दस्तावेजों का कहना है कि जत्थेदारों को मोर्चा लाने से पहले ही उनको फंडिंग आनी शुरू हो गई थी। बरगाड़ी कांड के आरोपियों को गिरफ्तार करने के साथ साथ दूसरी मांगो को लेकर मोर्चा लाया गया था। 11 जुलाई को यूएस से 45 सौ अमरीकी ड़ॉलर जो भारतीय करंसी के अनुसार 3.10 लाख रूपए तक की राशि बनती है।

bargari morcha

जिसके बाद सबसे एजेंसियों की शक की सूई विदेशों में बैठे गर्मखयालियों के ऊपर घूम रही है कि कही उन्होने इस मोर्चे को और भी ज्यादा बढ़ाने के लिए तो नहीं पैसे भेजे। हालांकि जत्थेदार बलवंत सिंह दादूवाल का कहना है कि ये रकम किसी जत्थेदार ने नहीं बल्कि वहां की संगतों ने भेजी है। खैर एजेंसी इस मामले की चौकस होकर कार्रावाई कर रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *