मारपीट कर पत्नी को बनाया बंधक, पुलिस ने छुड़ाया

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज : पलवल की दया बस्ती में एक मौलवी ने अपनी पत्नी से मारपीट कर उसे बंधक बना लिया। सूचना मिलने पर…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज : पलवल की दया बस्ती में एक मौलवी ने अपनी पत्नी से मारपीट कर उसे बंधक बना लिया। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर महिला को आजाद कराया, लेकिन पुलिस की कार्रवाई के दौरान आरोपी मौलवी मौके से फरार हो गया।

mahila bandhak

पुलिस अधिकारी संतोष कुमार ने बताया कि पुलिस को फोन पर सूचना मिली थी कि दया बस्ती में रहने वाली महिला सजमा को उसके पति आजाद मौलवी ने बंधक बनाकर रखा हुआ और उससे मारपीट करता है।

mahila riha

इस पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर महिला को आजाद कराया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।स्थानीय निवासी उर्मिला ने बताया कि आरोपी आजाद मौलवी रोजाना महिला के साथ मारपीट करता था। आजाद तंत्रमंत्र का काम करता था और रात के समय लड़कियों को बुलाता था। पुलिस ने जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार करने का दावा किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *