क्रिकेट पर सट्टा लगाते 3 गिरफ्तार, लाखों की नकदी हुई बरामद

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज : सीआईए स्टाफ रेवाड़ी ने भारत-इंग्लैंड के मैच पर सट्टा लगा रहे तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवकों के…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज : सीआईए स्टाफ रेवाड़ी ने भारत-इंग्लैंड के मैच पर सट्टा लगा रहे तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवकों के पास से पुलिस ने एक लाख 13 हजार 800 रुपये की नकदी के अलावा एक लैपटॉप, 9 मोबाइल फोन और दो रजिस्टर भी बरामद किए है।

storiea arrest

सीआईए इंचार्ज विद्या सागर ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि रेवाड़ी के तेजपुरा मोहल्ला के एक मकान में सट्टा खाइवाली का काम चल रहा है। इस पर पुलिस ने मकान पर छापामारी की तो वहां तीन युवक भारत-इंग्लैंड मैच पर सट्टा लगाते हुए मिले।

cash & mobile recover in cricket satta

पुलिस ने तीनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार युवकों के पास से पुलिस को एक लाख 13 हजार 800 रुपये की नकदी के अलावा एक लैटपॉप, 9 मोबाइल फोन और दो रजिस्टर भी बरामद हुए है। पुलिस ने बरामद सामान को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *