ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पंजाब से इस तरह के मामले बहुत से सामने आते है जिसमें महिला इस वजह से आत्महत्या कर लेती है या गलत कामों में लग जाती है जब उसका पति उसको छोड़ कर चला जाता है। बहुत ही खुशियों से मां बाप अपनी बेटी की शादी एक लड़के से करवाते है पर लड़की की खुशियों पर उस समय विराम लग जाता है जब उसकी शादी एक एनआरआई से हो जाती है।
ऐसे कई मामले सामने आए है जब एक एनआरआई शादी करने के बाद अपनी पत्नी को धोखा देकर विदेश चला जाता है। पर अब कोई भी एनआरआई इस तरह की किसी भी वारदात को अंजाम नहीं दे पाएंगे क्योकि इस तरह के एनआरआई के खिलाफ केंद्र सरकार खिलाफ सख्त हो गई है। सूत्रों के हवाले से पता चला है कि केंद्रीय महिला और बाल विकास मंत्री मेनका गांधी ने सभी राज्यों को कहा है कि यदि कोई भी एनआरआई पुरूष भारत में किसी भी युवती के साथ शादी करते है तो उनके विवाह की रजिस्ट्रेशन होने के साथ ही इसकी जानकारी सूचना मंत्रालय के पास पहुंचानी जरूरी होगी।
इसके अलावा उनका ये भी कहना है कि एनआरआई पति से धोखा खाने के बाद मुशीकल से भरी जिंदगी गुजार रही महिलाओं की सहायता करने के लिए कदम उठाए जा रहे है। सूत्रों का ये भी कहना है कि महिलाओं को जमीनी स्तर से मजबूत बनाने की भी तैयारी की जा रही है। गौरतलब है कि कई राज्यों ऐसी महिलाएं है जो धोखा खाने के बाद कई तरह की समस्याओं में अपनी जिंदगी गुजार रही है जिस कारण केंद्र सरकार ने सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों अपील की है वो इन महिलाओं की मदद करने के अधिकारियों को तैनात करें।


