#AcidAttack: दो गुटों के जमीनी झगड़े का शिकार हुई युवती, फेंका तेजाब

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: सरकार लड़कियों को लेकर कई अहम फैसले कर रही और उनके लिए कई तरह के कानून बना रहे है पर इन कानून…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: सरकार लड़कियों को लेकर कई अहम फैसले कर रही और उनके लिए कई तरह के कानून बना रहे है पर इन कानून की उस समय धज्जियां उड़ जाती है जब महिलायों से जुड़ी घिनौनी वारदातें सामने आती है। पंजाब में भी लड़कियों से संबंधित वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही है। लगातार महिलाओं पर हो रहे अत्याचारों के कारण सिर शर्म से झुक जाता है और सरकार के द्वारा किए गए वादें खोखले नजर आते है।

acid attack

पुलिस प्रशासन की कार्रवाई से बैखोफ लोग इस तरह की वारदातें को अंजाम दे रहे है। ऐसा ही एक और मामला गुरदासपुर से सामने आया है जहां पर एक विवाद के चलते कुछ बदमाश लड़कों ने एक युवती पर तेजाब फेंक दिया। जानकारी अनुसार गांव संमू चक्क में जमीनी झगड़े के चलते इस वारदात को अंजाम दिया गया है।

acid attack

बताया जा रहा है कि गांव के दो गुट आमने सामने हो गए थे जिस कारण उनका जमीन को लेकर विवाद बढ़ता ही जा रहा था जिस कारण राजपूत भाईचारे के लड़कों ने गुजर भाईचारे की लड़की पर तेजाब फेंक दिया जिस कारण युवती पूरी तरह से झुलस गई है। फिलहाल मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले को दर्ज कर लिया है और मामले की अगली कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *