चंडीगढ़ में सरपंच कत्ल मामले में Gangster Dilpreet बाबा पर कसा जाएगा शिकंजा

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पंजाब का मशहूर गैंगस्टर दिलप्रीत बाबा की गिरफ्तारी के बाद कई अहम खुलासे भी हो रहे है। गैंगस्टर दिलप्रीत बाबा की परमीश…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पंजाब का मशहूर गैंगस्टर दिलप्रीत बाबा की गिरफ्तारी के बाद कई अहम खुलासे भी हो रहे है। गैंगस्टर दिलप्रीत बाबा की परमीश वर्मा हमला मामले में अदालत में पेश किया गया था पर सूत्रों के हवाले से पता चला है कि सरपंच के कत्ल में मामले में मोहाली पुलिस ने अदालत में अर्जी दायर की है। गौरतलब है कि परमीश वर्मा मामले में पेशी के दौरान परमीश वर्मा की हालत ठीक नहीं थी जिस कारण उसको अदालत एंबुलेंस के जरीए लिजाया गया था।

सूत्रों से ये भी पता चला है कि मोहाली पुलिस दिलप्रीत को सरपंच हत्याकांड के मामले में ट्रांजिट रिमांड पर लेकर जाने के लिए याचिका दायर की है। जिससे पुलिस रिमांड मिलने के बाद सरपंच हत्याकांड के मामले में गैंगस्टर दिलप्रीत बाबा कई अहम खुलासे कर सकते है।

gansgter

गौरतलब है कि दिलप्रीत को एक सांझे ऑपरेशन के दौरान अपने कब्जे में किया गया था इस दौरान दिलप्रीत को गोली भी लग गई जिस कारण उसकी एक टांग में लोहे की छड़ी डाली गई जिस कारण फिलहाल को चल नहीं सकता है। गैंगस्टर दिलप्रीत का इलाज चल रहा और उसकी हालत ठीक ना होने के कारण अदालत में एंबुलेंस के जरीए पेश किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *