डीसी ने सरपंच की पत्नी से लड़ाया पंजा

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज : बहादुरगढ़ के गांव सराय औरंगाबाद में बुधवार की सुबह बेटियों और महिलाओं को समर्पित रही। झज्जर जिले के प्रशासनिक अधिकारियों…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज : बहादुरगढ़ के गांव सराय औरंगाबाद में बुधवार की सुबह बेटियों और महिलाओं को समर्पित रही। झज्जर जिले के प्रशासनिक अधिकारियों ने गांव में पहुंचकर महिलाओं और बेटियों से सीधी बातचीत की। इस दौरान उन्होंने महिलाओं को लेकर सरकार की ओर से चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी भी दी। डीसी सोनल गोयल ने व्यायामशाला में पौधारोपण कर पौधगिरी अभियान की शुरूआत की। इसके अलावा डीसी ने गांव में नारी चौपाल लगाने के अलावा गांव के सरपंच की पत्नी के साथ पंजा भी लड़ाया। पंजा प्रतियोगिता में दोनों बराबरी पर रही।

dc bahadurgarh

डीसी सोनल गोयल ने स्कूल और कॉलेज की बेटियों को आत्मरक्षा के गुर सिखाने के लिए एक कराटे का डेमो भी दिखाया। इसके अलावा डीसी ने लड़कियों और महिलाओं के साथ तेज चाल, म्यूजिकल चेयर, वॉलीबॉल, कबड्डी और कराटे जैसी प्रतियोगिताओं में भाग लिया। डीसी सोनल गोयल का कहना है कि महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए सरकार द्वारा लगातार प्रयास जारी है।

bahadurgarh

उन्होंने गांव की सभी महिलाओं को घूंघट से बाहर आकर अपनी बेटियों को शिक्षित करने के साथ साथ उन्हें खिलाने और आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित भी किया। झज्जर प्रशासन द्वारा गांव में पहुंचकर कई घंटे गांव की महिलाएं और बच्चियों के साथ बिताना एक अच्छी पहल है। इससे गांव के सीधे साधे और भोले भाले लोगों और प्रशासनिक अधिकारियों में मेलजोल बढ़ता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *