नशे के मामले में आखिर कब जागेगी पंजाब सरकार !

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पंजाब में नशे के कारण 50 से भी ज्यादा नौजवानों की मौत हो चुकी है और अभी नशे के कारण नौजवानों की…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पंजाब में नशे के कारण 50 से भी ज्यादा नौजवानों की मौत हो चुकी है और अभी नशे के कारण नौजवानों की मौत होने का सिलसिला जारी है। पर पंजाब सरकार ये मानने को तैयार नहीं है । जी हां सूत्रों से पता चला है कि स्वास्थ्य मंत्री ब्रह्म मोहिंद्रा का कहना है कि पंजाब में नशे के कारण करीब दो नौजवानों की ही मौत हुई है।

ludhiana drugs

मंत्री ब्रह्म मोहिंद्रा  के इस बयान के बाद साफ पता चला है कि सरकार के पास नशे से जुड़ी कोई भी रिपोर्ट नहीं है। नशे के कारण पंजाब में बहुत से घर अपने घर के जवानों बेटों को खो चुके है पर पंजाब सरकार के  पास इस संबंधी कोई भी जानकारी नहीं है। अब तक जो भी आंकड़े सरकार को मिले है उनका ये कहना है कि पंजाब में नशे के कारण सिर्फ दो नौजवानों की मौत हुई है।

gurdaspur drugs

गौरतलब है कि पंजाब सरकार का दावा करना है कि पंजाब में नशे की सप्लाई को बंद कर दिया गया है जिस कारण जिस भी नौजवान की मृत्यू हो रही है वो नशा ना मिलने के कारण हो रही है। इसके अलावा नशे के खिलाफ पंजाब सरकार ने कई सख्त कदम उठाए है। पर पंजाब में नशे के कारण हो रही मौतों का सिलसिला लगातार जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *