ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: नूंह पुलिस ने लोगों के साथ खाकी के लिए खौफ बनते जा रहे लाखों रुपये के ईनामी बदमाश मुश्ताक को आखिरकार गिरफ्तार कर ही लिया। पुलिस ने आरोपी को बांग्लादेश भागने की कोशिश के दौरान गिरफ्तार किया है। नूंह पुलिस की आधा दर्जन टीमों के अलाव कई अन्य राज्यों की पुलिस भी आरोपी की तलाश कर रही थी।
गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर उसे 12 दिन के लिए पुलिस रिमांड पर लिया है। पुलिस को उम्मीद है कि रिमांड के दौरान आरोपी से कई वारदातों का खुलासा हो सकता है। सीएम मनोहर लाल के दौरे से ठीक पहले आरोपी की गिरफ्तारी को पुलिस के लिए एक बड़ी कामयाबी माना जा रहा है। एसपी नाजनीन ने बताया कि पुलिस की एक टीम मुश्ताक के लिए पश्चिम बंगाल में ताना बाना तैयार कर रही थी।
गौरतलब है कि एक सिपाही की हत्या में राजस्थान में उम्रकैद की सजा काट रहा मुस्ताक जनवरी माह में पैरोल पर आया था, लेकिन वापस जेल जाने के स्थान पर वो अपराध की दुनिया में अपना सिक्का ज़माने लगा। मुस्ताक की हिम्मत इस कदर बढ़ने लगी कि आम आदमी तो दूर खाकी पर भी गोली दागना उसके लिए बेहद आसान हो गया। गौरतलब है कि मेवात जिले के गांव बादली में कई दिन पहले पुन्हाना सीआईए और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई थी। इस मुठभेड़ में दो पुलिस कर्मचारी गोली लगने से घायल हो गए थे। पैरोल के दौरान मुश्ताक की ओर से कई अन्य वारदात को अंजाम दिए जाने की भी आशंका है। फिलहाल पुलिस जहां मुश्ताक की गिरफ्तारी को एक बड़ी उपलब्धि मान रही है। वहीं. पूछताछ के दौरान उससे कई अहम खुलने होने की भी उम्मीद है।


