ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: गैंगस्टर दिलप्रीत बाबा को पीजीआई से छु्ट्टी मिल गई है। इसके बाद पुलिस सुरक्षा के बीच उसको अदालत में पेश किया गया। पर अदालत परिसर में गैंगस्टर दिलप्रीत बाबा की दहशत देखने को मिली।
बता दें कि अदालत परिसर में पहुंचते ही गैंगस्टर दिलप्रीत बाबा के लिए नारे लगे और नारे वहां पर मौजूद कैदियों ने लगाए। कैदियों ने गैंगस्टर दिलप्रीत बाबा जिंदाबाद के नारे लगाए और साथ ही कैदियों ने भी गैंगस्टर बनने की बात कही।
गौरतलब है कि गैंगस्टर दिलप्रीत बाबा को एक सांझे ऑपरेशन में गिरफ्तार किया गया था इस दौरान उसको गोली भी लग गई थी जिस कारण दो दिन के लिए गैंगस्टर को पीजीआई में भर्ती किया गया था।


