जोहड़ में कुत्तों से नोचा मिला मासूम का शव

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: तीन दिन पहले घर से गायब हुए रपौली गांव के 9 साल के एक नाबालिग बच्चे का शव गांव के जोहड़ से…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: तीन दिन पहले घर से गायब हुए रपौली गांव के 9 साल के एक नाबालिग बच्चे का शव गांव के जोहड़ से मिलने पर गांव में सनसनी फैल गई। बच्चे के शव को कुत्तों ने नोचा हुआ था। फिलहाल पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच ॉशुरू कर दी है। रपौली गांव निवासी जोगेंद्र सिंह ने बताया कि उनका 9 साल का पोता बीती 10 जुलाई को खेलते हुए घर के पीछे बने जोहड़ की ओर चला गया था।

joherd

उसके बाद से उसका कुछ पता नहीं चला। परिवार वालों ने दो दिन तक युवराज की तलाश की. लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। गुरुवार को पड़ोसियों ने जोहड़ में युवराज का शव पड़ा होने की सूचना दी. जिसके बाद पुलिस को इस बारे में जानकारी दी गई।

morchuri

जांच अधिकारी ने बताया कि रपौली गांव से उनके पास बच्चे की गुमशुदगी की शिकायत आई थी। जांच में पता चला कि बच्चा मंदबुद्धि था और घर का गेट खुला होने के कारण वह बाहर निकल गया। गुरुवार को उसका शव जोहड़ से मिला है। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *