अचानक जमीन पर गिरा प्राचीन शिव मंदिर, सीसीटीवी में कैद हुई मंदिर गिरने की तस्वीरें

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: फरीदकोट में बड़ी महानता रखने वाला प्राचीन शिव मंदिर अचानक गिरने से हड़कंप मच गया | प्राचीन शिव मंदिर में मंदिर के…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: फरीदकोट में बड़ी महानता रखने वाला प्राचीन शिव मंदिर अचानक गिरने से हड़कंप मच गया | प्राचीन शिव मंदिर में मंदिर के गुबंदों को ऊपर उठाया जा रहा था |  गुबंद का अचानक संतुलन बिगड़ने  से मंदिर का गुमट गिर पड़ा | उस वक्त बिल्कुल मंदिर के नीचे मजदूर काम कर रहे थे | गनीमत रही कि काम करने वाले करीब 7 मजदूरों की जैसे तैसे जान बच गई |

सीसीटीवी में कैद हुई मंदिर गिरने की तस्वीरें

मंदिर के गुंबंद के गिरने की सारी घटना मंदिर में लगे अलग अलग सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई | इस मौके प्रबंधक कमेटी के सदस्यों ने बताया कि यह मंदिर काफ़ी पुराना है और मंदिर नीचा होने के कारण इस में पानी भर जाता था | इसलिए मंदिर को जैक लगा कर ऊपर उठाया जा रहा था | जो अचानक गिर पड़ा |

https://youtu.be/Lbd4bNG-i6c

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *