ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में सीआरपीएफ एक पलटन पर आतंकियों ने हमला बोल दिया । फायरिंग में घायल हुए सीआरपीएफ के दो जवान शहीद हो गए । घायल जवानों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाते समय उनकी मौत हो गई । वहीं आतंकी हमले के बाद आतंकियों की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया गया है । फ़िलहाल सेना ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी है जिससे की एक भी आतंकी को जिन्दा नहीं जाने दिया जायेगा ।
लश्कर-ए-तैयबा ने ली हमले की जिम्मेदारी
दक्षिण कश्मीर के अच्छाबल इलाके में सीआरपीएफ पर आतंकी हमला हुआ जिसकी जिम्मेदारी आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा ने ली है । संगठन ने कहा है कि अनंतनाग जिले के अच्छाबल में सीआरपीएफ पर आतंकी हमला उसके लडक़ों ने किया है । हाफिज सईद उसका सरगना है ।


