ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: गैंगस्टर दिलप्रीत बाबा को जख्मी हालत में पीजीआई में भर्ती करवाया गया था वहां से गैंगस्टर दिलप्रीत बाबा को छुट्टी मिल गई है,
गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने गैंगस्टर दिलप्रीत बाबा को जज के आगे पेश किया गया। वहां से अदालत ने दिलप्रीत बाबा को दो दिन की पुलिस रिमांड में भेज दिया गया है।
गौरतलब है कि एक सांझे ऑपरेशन में चंडीगढ़ पुलिस और क्राइम ब्रांच ने बस स्टैंड से गैंगस्टर दिलप्रीत बाबा को गिरफ्तार किया था। इस दौरान में गोलीबारी भी हुई जिस कारण दिलप्रीत के पैर पर गोली लग गई जिस कारण उसको पीजीआई में भर्ती करवाया गया था।


