ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: फतेहाबाद में राष्ट्रपति रामनाथ कोविद के दौरे की रिहर्सल के दौरान एक बड़ी चूक सामने आई है। हेलीपैड पर हेलीकॉप्टर की लैंडिंग के दौरान दर्जनों बच्चे दीवार फांदकर हेलीकॉप्टर के काफी नजदीक पहुंच गए। मौके पर तैनात सुरक्षाबलों और अधिकारियों ने पहले इस ओर ध्यान नहीं दिया। जब बच्चे हेलीकॉप्टर के काफी नजदीक पहुंच गए तो पुलिस के जवानों ने बच्चों को वहां से भगाना शुरू किया। बच्चों के हेलीकॉप्टर तक पहुंचने को बड़ी चूक इसलिए भी माना जा रहा है कि ये बच्चे स्टेडियम की दीवार फांदकर अंदर घुसे थे।
हेलीकॉप्टर की लैंडिंग और टेकऑफ करने के दौरान अधिकारियों और वहां तैनात सुरक्षाबलों का ध्यान बच्चों की ओर नहीं गया। जब बच्चे हेलीपैड के नजदीक पहुंच गए तो जवानों ने बच्चों को वहां से भगाने का काम किया। हेलीकॉप्टर की लैंडिंग के दौरान यदि ये बच्चे हेलीपैड तक पहुंच जाते तो एक बड़ा हादसा भी हो सकता था। इतना सब होने के बाद भी डीसी डॉ. हरदीप सिंह सुरक्षा को कड़े और पुख्ता प्रबंध होने का दावा कर रहे है, लेकिन दर्जनों बच्चे दीवार फांदकर हेलीपैड तक कैसे पहुंच गए? और ये कैसी सुरक्षा है। ये समझ से परे है। गौरतलब है कि 15 जुलाई को राष्ट्रपति का फतेहाबाद दौरा है, जिसे लेकर रिहर्सल की जा रही थी।

