क्रिकेट पर सट्टा लगाते 3 गिरफ्तार, दो लाख से ज्यादा की नकदी बरामद

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: सिरसा की सीआईए स्टाफ पुलिस ने दो अलग-अलग स्थानों से जुआ खेलने के आरोप में 13 लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: सिरसा की सीआईए स्टाफ पुलिस ने दो अलग-अलग स्थानों से जुआ खेलने के आरोप में 13 लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लोगों में से तीन क्रिकेट मैच पर सट्टा लगा रहे थे। पुलिस ने आरोपियों के पास से दो लाख से ज्यादा की नकदी भी बरामद की है। सीआईए इंचार्ज अजय मोर ने बताया कि पुलिस की एक टीम अनाज मंडी के नजदीक गश्त कर रही थी।

satta

उसी दौरान एक सूचना मिलने पर पुलिस ने मंडी  बूथ नंबर CC42 पर छापा मारकर आरोपी विपन बंसल, राहुल मित्तल और पवन बत्रा को गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि ये तीनों आरोपी भारत और इंग्लैंड के बीच चल रहे टी-20 क्रिकेट मैच पर सट्टा लगा रहे थे। पुलिस ने तीनों आरोपियों से 50 हजार की नकदी के अलावा एक लैपटॉप, एक एलईटी, एक मॉनिटर, स्पीकर, पांच मोबाइल फोन व अन्य सामान भी बरामद किया है। इसी प्रकार से पुलिस ने एक अन्य मामले में ताश से जुआ खेलते 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों से पुलिस ने 1 लाख 85 हजार रुपये की नकदी बरामद की है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *