ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: गैंगस्टर दिलप्रीत बाबा जिसने सरपंच को सरेआम गोली मारकर उसकी बेरहमी के साथ उनकी हत्या कर दी उसके बाद पंजाब के मशहूर सिंगर परमीश वर्मा पर जानलेवा हमला कर दिया इस हमले की जिम्मेवारी उसने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर ली।
वो यही पर नहीं थमा इसके बाद उसने फिर पंजाबी इंडस्ट्री के सिंगर गिप्पी ग्रेवाल से फिरौती मांगी। इस वारदातों के बाद दिलप्रीत बाबा की तलाश जारी थी। अचानक 7 जुलाई को चंडीगढ़ में क्राइम ब्रांच और चंडीगढ़ पुलिस ने सांझे ऑपरेशन में दिलप्रीत बाबा को गोलीबारी के दौरान पकड़ लिया गया। इस गोलीबारी में वो बूरी तरह से जख्मी हो गया। जिसके बाद उसको पीजीई में भर्ती करवाया गया है जहां पर उसका इलाज चल रहा है।
Congratulate @PunjabPolice for nabbing another dreaded gangster in Chd today. Dilpreet alias Baba was wanted for numerous offences of murder & attempt to murder, including singer Parmish Verma. Reiterate that anyone who tries to take law into their own hands will not be spared.
— Capt.Amarinder Singh (@capt_amarinder) July 9, 2018
इस सफल ऑपरेशन के बाद सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने ट्वीट कर पंजाब पुलिस को बधाई दी है। वहीं इस दौरान दिलप्रीत का नया रूप भी सामने आया है। बता दें कि गैंगस्टर दिलप्रीत बाबा ने अपनी वारदातों की शुरूआत उसने सिख सरूप में किया था पर अब उसने अपने केस और दाड़ी को कटवाया हुआ था।
जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि वो भेष बदल कर रह रहा था। फिलहाल पीजीआई में उसका इलाज चल रहा है और पीजीआई के बाहर पुलिस की भारी मात्रा में तैनाती है और किसी को भी बिना पास के अंदर नहीं जाने दिया जा रहा है।


