पिता और फिर भइयों का साथ छूट जाने के बाद भी हिम्मत नहीं हारी पंजाब की बेटी 

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पंजाब में नशा के कारण नौजवान और कर्जे के कारण किसान अपनी जिंदगी को तबाह कर रहे है। पर इसी दौरान कोई…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पंजाब में नशा के कारण नौजवान और कर्जे के कारण किसान अपनी जिंदगी को तबाह कर रहे है। पर इसी दौरान कोई अपनी मुसीबतों को हिम्मत बना कर मिसाल कायम भी कर रहा है। कर्ज के कारण किसान और उसके बेटों ने खुदकुशी कर ली पर किसान की बेटी ने अपनी हिम्मत नहीं हारी। बता दें कि श्री मुक्तसर साहिब के गांव जगत सिहं वाला की एक पंजाबी युवती जिसने अपने पिता और भाइयों को कर्ज के कारण गवां देने के बाद अपनी हिम्मत नहीं हारी बल्कि पांच एकड़ जमीन पर खेती करनी शुरू कर दिया।

punjabi girl

इस पर हरजिंदर कौर का कहना है कि वह अपने घर में काम करने वाली है। जिस कारण वो खेत में ट्रेक्टर चलाना फसल की बिजाई करने के साथ साथ नए बीज और खादों को खरीदने तक का भी काम वो ही करती है। गौरतलब है कि इस बहादूर लड़की ने अपने खेतों को दूसरे किसानों को देने की जगह खुद ही अपने खेतों में खेती करने का फैसला किया।

punjabi girl

हरजिंदर का ये भी कहना है कि वो पुलिस अफसर बनना चाहती थी पर घर के हालातों के कारण अपनी पढ़ाई को बीच में छोड़नी पड़ गई। वहीं हरजिंदर कौर की मां का कहना है कि वो उनके लिए अपने बेटों से भी बढ़ कर है। हरजिंदर कौर आज के नौजवानों के लिए मिसाल है जिसने मुसीबत पड़ने पर अपनी हिम्मत नहीं हारी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *