ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पंजाब में नशा एक गंभीर का मसला बन गया है जिस कारण लोग इसका पूरा विरोध कर रहे है। जिस कारण पंजाब सरकार भी नशे के खिलाफ कार्रवाई कर रही है क्योकि ऐसा ना करके पंजाब सरकार कोई मुसिबत मोल नहीं लेना चाहती। इसी के चलते पंजाब सरकार ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पंजाब पुलिस में से 6 पुलिस अधिकारियों को निकाल दिया है।
सूत्रों से पता चला है कि पंजाब सरकार ने नशे के खिलाफ कार्रवाई पर गंभीरता ना दिखाने के कारण उनको पुलिस विभाग से निकाल दिया गया है।
बता दें कि ये मामला संगरूर का है जहां पर एंटी ड्रग्स मुहिम और नशा तस्करों के खिलाप दिलचस्पी ना दिखाने वाले 6 पुलिस अधिकारियों को निकाल दिया गया है। गौरतलब है कि नशे के मामले को लेकर पंजाब सरकार इस तरह की कार्रवाई पहले भी कर चुकी है।


