कैप्टन के सेनापति परगट सिंह ने ही डोप टेस्ट करवाने के लिए किया साफ़ इनकार और टेस्ट पर उठाए सवाल !

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पंजाब सरकार ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सभी सरकारी अधिकारी और सरकारी नौकरी में प्रवेश करने वालों के लिए डोप…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पंजाब सरकार ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सभी सरकारी अधिकारी और सरकारी नौकरी में प्रवेश करने वालों के लिए डोप टेस्ट करवाना जरूरी कर दिया है। पर पंजाब में डोप टेस्ट एक सियासी मुद्दा बन जाता है। सूत्रों से पता चला है कि जालंधर से कांग्रेसी विधायक परगट सिंह ने डोप टेस्ट पर पंजाब सरकार पर सवाल उठाते हुए टेस्ट को करवाने से मना कर दिया।

Pargat Singh

साथ ही उन्होने पंजाब सरकार पर सवाल किया कि डोप टेस्ट करवाने से क्या नशा तस्करी खत्म हो जाएगी। वहीं दूसरी तरफ सूत्रों का ये भी पता चला है कि विधानसभा के स्पीकर राणा केपी सिंह ने कहा कि लोगों के द्वारा चुने गए प्रतिनिधि को लोगों को नशे से दूर रास्ता दिखाने की जरूरत है। साथ ही राणा केपी ने ये भी कहा कि ना तो नशा रातों राथ पैदा हुआ था और ना ही नशा रातों रात खत्म हो सकता है।

rana KP

पंजाब में से नशे को खत्म करने के लिए बहुत लंबी लड़ाई लड़नी पड़ेगी। लोगों को इसके खिलाफ जागने की जरूरत है। गौरतलब है कि पंजाब में नशे के कारण कई नौजवानों की मौत हो चुकी है। जिस कारण पंजाब सरकार ने सभी के लिए डोप टेस्ट जरूरी किया है। पर हैरान करने वाली बात ये है कि डोप टेस्ट की शुरूआत कांग्रेस सरकार ने की है और कांग्रेस के विधायक ही इस डोप टेस्ट से बचते हुए नजर आ रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *