ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:हरियाणा मानव अधिकार आयोग के चेयरमैन और राजस्थान उच्च न्यायालय के पूर्व मुख्य न्यायधीश एसके मित्तल ने रविवार को रेवाड़ी के आस्था कुंज और ओल्ड ऐज होम का निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि आस्था कुंज में रह रहे बच्चों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ना हम सब का कर्तव्य है।
इस दौरान उन्होंने कहा कि हरियाणा मानव अधिकार का कार्यालय गुरुग्राम में खोलने को लेकर सरकार से बातचीत की जा रही है, ताकि दक्षिण हरियाणा के लोगों को अपनी शिकायतों को लेकर चंडीगढ़ न जाना पड़े। इसके अलावा अब आयोग जिले में भी कोर्ट लगाकर लोगों की शिकायतों को सुनेगा। महिलाओं पर हो रहे अत्याचारों के बारे में मित्तल ने कहा कि इसके लिए प्रशासन को तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए है। मौके पर बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए।

